भाटापारा - छत्तीसगढ़ शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता प पु मनोहर श्री जी म सा की विदुषी शिष्या सरलमना, ममतामई प पु श्री सुभद्रा श्री जी म सा आदि ठाना 3 के दर्शन वन्दन के लिए आज दिनांक 24/09/23 दिन रविवार को भाटापारा की धर्म धरा पर राजिम जैन श्री संघ अपने 40 सदस्यों के साथ प्रातः 9:00 बजे श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर पहुचकर गुरूवर्या श्री के दर्शन वन्दन कर लाभ लिया।
राजिम श्रीसंघ से श्रीमान लालचंद बगानी, संतोष जी पारख, गौतम जी, नेमीजी डागा, शांति जी झाबक सुरेश जी टाटिया सहित महिलाओ एवं बच्चो ने भाग लिया आप सभी ने अराधना भवन भाटापारा में चल रहे 48 दिवसीय भक्तांबर स्त्रोत का श्रवण किया।
भाटापारा संघ आप सभी राजिम से पधारे सदस्यो को अपने बीच पाकर बहुत ही गौरवान्वित था। राजिम से पधारे सदस्यों का भाटापारा श्रीसंघ द्वारा श्री फल देकर बाहुमान किया गया।
सभी जानकारी भाटापारा जैन श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जी टाटिया एवम चातुर्मास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जी गोलछा द्वारा दी गई।