दुर्ग – श्री उवसग्गहरं पार्श्वतीर्थ पारसनगर – नगपुरा में चातुर्मास निश्रा :- प. पू साध्वी श्री मुक्तिप्रिया श्री जी म. सा. आदिठाणा 12 के निश्रा में आज दि. 26/9/2023 मंगलवार को तीर्थ में श्री नितेशभाई पारेख के संयोजन में डोम्बिवली मुम्बई से जैन महिला मंडल संघ काआगमन हुआ।
आज वासक्षेप पूजा का लाभ बदामीबेन नैनमलजी उम्मेदाबाद परिवार ने लिया। पक्षाल पूजा का लाभ महिला मंडल ने लिया, नासिक से सुमतिलाल चुन्नीलाल शाह परिवार ने आंगी का लाभ लिया। महिला मंडल ने विधिकारक धर्मेश भाई परभणी के संयोजन में बहुत ही सुंदर श्री पार्श्व पद्मावती महापूजन का संरचना किए।