September 27, 2023


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 30 सितम्बर को बिलासपुर में प्रस्तावित विशाल आमसभा की तैयारी को लेकर बैठक।

कोरबा - आज दिनांक 26,9,2023 को 30 सितम्बर को बिलासपुर में माननीय श्री नरेंद्र मोदी की विशाल आमसभा की तैयारी को लेकर कोरबा जिला के विधानसभा पाली तानाखार के पोंड़ी में सुबह 11 बजे विधानसभा समन्वय समिति की बैठक किया गया और विधानसभा कार्यालय का उदघाटन भी किया गया, कटघोरा में दोपहर 2 बजे आमसभा की विषय पर विधानसभा समन्वय समिति की बैठक किया गया। कोरबा विधानसभा की कोरबा में शाम 6 बजे भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक किया गया। बैठक में विशेष रूप से जिला सहप्रभारी श्री गोपाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी विजेंद्र पाठक, कटघोरा में विधानसभा प्रभारी दिनेश सिंह, कोरबा में विधानसभा प्रभारी रामारावजी एवं तीनों विधानसभा में तीनों विधानसभा की कोर कमेटी की सदस्यगण उपस्थित रहे। कोरबा जिला की तीनों विधानसभा से लगभग 13000 हजार की संख्या में बिलासपुर मोदी जी की आमसभा कार्यक्रम में ले जाने के लिए तैयार किया गया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch