रायपुर - अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव अंतर्गत भारत के साथ ही विदेश की धरा में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन अपनी शाखा परिषदों व अन्य व्यवसायिक संस्थाओं के सहयोग से दिनांक 25/09/2023 से 01/10/2023 तक किया जा रहा है।
जिसके तहत् आज दिनांक 29/09/2023, शुक्रवार को तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर द्वारा तेरापंथ अमोलक भवन, सदर बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 9 यूनिट रक्त एकत्र हुआं। कैम्प में रायपुर ट्रैफिक AIG श्री संजय शर्मा के साथ रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति प्राप्त हुई।