BREAKING

उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में आज भाद्र पूर्णिमा आराधक यात्रिकों के साथ ही अहमदाबाद, सूरत, इंदौर मुम्बई, बैतूल, जूनागढ़ आदि स्थानों के यात्रिकगण तीर्थपति के दर्शन पूजन वंदन किए।

Share:

दुर्ग (नगपुरा) 30 सितम्बर 2023 - आज श्री उवसग्गहरं पार्श्वतीर्थ नगपुरा में भाद्र पूर्णिमा आराधक यात्रिकों के साथ ही अहमदाबाद, सूरत, इंदौर मुम्बई, बैतूल, जूनागढ़ आदि स्थानों के यात्रिकगण तीर्थपति के दर्शन पूजन वंदन किए। आज सुबह प्रातःकालिन वाजिंत्र सह 108 वासक्षेप पूजा का लाभ श्रेष्ठीवर्य श्री जवेरीलाल ओसवाल (Founder M.D. Javerilal Oswal Brokerage Pvt Ltd Firm Ahmedabad) परिवार ने लिया। पू. सा० श्री मुक्ति प्रिया श्री जी म० सा० की निश्रा में महाप्रभाविक वर्धमान शक्रस्तव के साथ तीर्थपति का महा अभिषेक श्राविका ताराबेन जवेरी लाल ओसवाल ने किया। तीर्थ प्रबंधन ने समाजसेवी श्री ओसवाल जी का स्वागत किया गया। तीर्थ प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर हेमंत भाई शाह, रमेशभाई पारख, धीरेश शाह, भरत मेहता, चंद्रकांत जैन, राकेश शाह, सतीष पारख, हेमाबेन, मेहता, राजेश पुखराज छाजेड़ आदि उपस्थित थे।

Share:

Popular News