चेन्नई - मूल गढ सिवाना निवासी वर्तमान इचलकरंजी निवासी श्रेष्ठिप्रवर श्री माणकचंदजी सौ. सुशीलादेवी अरुणकुमार सौ. कविता देवी, विवेककुमार सौ. डिम्पल देवी ललवानी परिवार की ओर से स्वद्रव्य से निर्मित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर एवं जिनकुशलसूरि दादावाडी की अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव पंचाह्निका महामहोत्सव के साथ वि. 2081 वैशाख वदि 2 शुक्रवार ता. 26 अप्रैल 2024 को संपन्न होगी। यह मंदिर ललवानी परिवार द्वारा निर्मित श्री माणक सुशील विहार धाम जिसका उद्घाटन पूजनीया माताजी म. श्री रतनमालाश्रीजी म. पूजनीया बहिन म. डॉ. विद्युत्प्रभाश्रीजी म. की निश्रा में संपन्न हुआ था, में बना है।
ललवानी परिवार लगभग 150 सदस्यों के साथ पूज्य गुरुदेव अवति तीर्थोद्धारक खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की सेवा में चेन्नई नगर में ता. 24 सितम्बर को सूरि मंत्र पीठिका समापन समारोह में पहुँचा। श्री अरुणकुमारजी ललवानी एवं सौ. कवितादेवी ललवानी ने पूज्यश्री से अंजनशलाका प्रतिष्ठा की भावभीनी विनंती की। उन्होंने हस्तलिखित 60 फीट लम्बा सचित्र विनंती पत्र पूज्य श्री को अर्पण किया। इतने लम्बे और कलात्मक विनंती पत्र को देखकर उपस्थित विशाल जनसमूह अत्यन्त प्रभावित हुआ। पूज्यश्री ने उनकी विनंती स्वीकार कर शुभ मुहूर्त प्रदान किया। जिसे श्रवण कर ललवानी परिवार समेत सकल श्रीसंघ में आनंद मंगल छा गया।