October 03, 2023


कांग्रेस की भरोसे की यात्रा कार्यक्रम के प्रेस वार्ता के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष और मंडी अध्यक्ष के बिच कुर्सी मे बैठने को लेकर तू तू - मे मे,,

अजीत यादव की रिपोर्ट मुंगेली - प्रदेश मे चुनाव नजदीक है, और प्रदेश भर मे कांग्रेस सरकार द्वारा महात्मा गाँधी जी के जयंती पर भरोसे की यात्रा कार्यक्रम को लेकर मुंगेली कांग्रेस प्रभारी अलोकसिंह ठाकुर के द्वारा रेस्ट हॉउस मे प्रेस वार्ता किया जा रहा था। तभी नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी लेट से पहुँचे, जहाँ पहले से सामने कुर्सी मे बैठे मंडी अध्यक्ष आत्मासिंह क्षत्रिय से सामने कुर्सी मे बैठने को लेकर प्रेसवार्ता के दौरान तू तू मे मे लगे, और उन दोनों की लड़ाई कैमरे मे कैद हो गई। ज़ब उन लोगो को लगा की पत्रकारों के सामने विवाद हो रहा है, तो तुरंत उन दोनों को शांत कराया तब तक उन दोनों की विवाद का विडिओ कैमरे मे कैद हो गया। इस विवाद से जाहिर हो रहा है की मुंगेली मे कांग्रेसीयों मे गुटबाजी खुल कर बाहर आ गया।मुंगेली मे भाजपा की विधायक पुन्नूलाल मोहले लगातार 15 सालों से बने हुए है, और उनको हराने के लिए कांग्रेस दमखम लगा रहा है, पर कांग्रेसियों मे गुटबाजी खुल कर बाहर आ गया है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch