March 20, 2022


पांडातराई में मृतक के घर सांत्वना देने पहुँची विधायक ममता।

पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई के वार्ड क्रमांक 11 निवासी क्लेश साहू के यहां सांत्वना देने पहुंची, विधायक ममता जहां परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की परिवार जनों एवं नगरवासियों के अनुरोध पर थाना प्रभारी सुशील मलिक को तुरंत जांचकर दोषियों को पकड़ने के दिशा निर्देश दिए, जिस पर पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात जांच की प्रक्रिया तुरंत किया जाने का आश्वासन थाना प्रभारी के द्वारा दिया गया, मृतक के परिवार वालों माता-पिता व धर्मपत्नी को सांत्वना देकर जल्द दोषियों पर कार्यवाही का भरोसा विधायक ने दिया व आर्थिक सहायता की एवं आगे भी सहायता देने की बात की है, ज्ञात हो कि होली के दिन वार्ड क्रमांक 15 के शीतला मंदिर के पीछे सुबह युवक का अधजला लाश मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस को जानकारी दिया गया, उसके पश्चात शव को पीएम के लिए पंडरिया भेज दिया गया, मृतक का पहचान जुगेश साहू पिता क्लेश साहू उम्र 24 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 के रूप में पहचान किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का एक लगभग 2 साल का बच्चा एवं छह माह की बच्ची है।

Advertisement

विधायक के साथ नप. अध्यक्ष फिरोज खान, जुगल पांडे, भीषणचंद तिवारी, पुष्कर लहँगीर, रामविलास चंद्रवंशी, जित्तू चंद्रवंशी, दुखीराम, सहदेव साहू, जगमोहन देवगन, व सहित मोहल्लेवासी व नगरवासी महिला एवं पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch