पंडरिया - इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पण्डरिया के बालिकाओं में डोगरगाँव में 5 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के मध्य आयोजित सेक्टर स्तरीय बॉलीबाल (बालिका) प्रतियोगिता में भाग लिये, जिसमें उनका प्रदर्शन बहुत ही बढ़िया रहा।
उक्त प्रतियोगिता में जया, निधि टण्डन, डिम्पल, रेशमा, रिध्दी, उमा, किरण, शालिनी, ज्योति ने भाग लिये। प्रतियोगिता में भाग लेने व बढ़िया प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एस.चौहान, क्रीडा प्रभारी श्री अलेख कुमार पटेल तथा संस्था के सभी प्राध्यापकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिये।