BREAKING

बच्चों के लिए धार्मिक प्रश्नमंच जिसमें बच्चे प्रतिभा और ज्ञान के भरपूर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Share:

रायपुर – दिन रविवार, दिनांक 8 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजे से श्री हीरसुरी भवन श्री विमल नाथ मंदिर भैरव सोसायटी में 10 वर्ष से कम बालक व बालिका तथा 10 वर्ष से अधिक बालक व बालिकाएं के लिए धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया है। धार्मिक प्रश्न मंच में प्रश्न के उत्तर में 50 से 100 अंकों तक स्टार अंक रहेगा। आयोजन स्वरूप में प्रश्न खुले मंच में पूछे जाएंगे तथा जिन्हें उत्तर मालूम है वे हाथ उठाकर अवसर मिलने पर जवाब देंगे, सही जवाब पर स्टार अंक प्राप्त होंगे जिससे सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। चातुर्मास समिति का बच्चो के माता-पिता से अनुरोध है अपने बच्चों को इस खुले प्रश्न मंच में शामिल होने जरूर प्रेरित करें तथा वे स्वयं भी उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने उपस्थित होवे। प्रश्न मंच पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था है, आप सभी सहयोग ही से आत्महित चातुर्मास समिति का मनोबल बढ़ेगा और जैनत्व पहचान होगी।

Share:

Popular News