October 19, 2023


पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 60 नाम निर्देशन पत्र वितरण।

कवर्धा 19 अक्टूबर 2023 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए 13 अक्टूबर से नमांकन फार्म वितरण और जमा किया जा रहा है। नाम निर्देशन के पांचवे दिन आज 19 नवम्बर को विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र इस तरह से कुल 11 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है। इसके पूर्व चार दिनों में विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 26 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 23 नाम निर्देशन पत्र इस तरह से कुल 49 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया था। इन पांचों दिनों में दोनो विधानसभा से कुल 60 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में श्रीमती भगवाती मिरज, श्री रामकृष्ण साहू, तिलबाई साहू, श्री तोखनराम साहू, श्री ओंकार साहू और श्री रूपेश भास्कर शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में श्री रामकृष्ण साहू, श्री लालचंद साहू, श्री तिमिर चंद डाहिरे, श्री प्रकाश घृतलहरे, श्री रामजी मेरावी शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की अधिसूचना अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन होगा। पहले चरण में होने वाले निर्वाचन में कबीरधाम जिले के विधानसभा-71 पंडरिया एवं 72 कवर्धा शामिल है। नाम निर्देशन पत्र का वितरण 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नामांकन पत्र की संवीक्षा 21 अक्टूबर, नामांकन पत्र की वापसी 23 अक्टूबर, मतदान की तिथि 07 नवंबर और मतगणना की तिथि 03 दिसंबर 2023 निर्धारित है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch