कवर्धा - विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए 13 अक्टूबर से नमांकन फार्म वितरण और जमा किया जा रहा है। नाम निर्देशन के पांचवे दिन आज 19 नवम्बर को विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया है। इसके पूर्व चार दिनों में विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 26 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 23 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया था। इन पांचों दिनों में दोनो विधानसभा से कुल 60 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है। विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 नाम निर्देशन पत्र का वितरण आज किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में श्रीमती भगवाती मिरज, रामकृष्ण साहू, तिलबाई साहू, तोखनराम साहू, ओंकार साहू और रूपेश भास्कर शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में रामकृष्ण साहू, लालचंद साहू, तिमिर चंद डाहिरे, प्रकाश घृतलहरे, रामजी मेरावी शामिल है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन होगा। प्रथम चरण में कबीरधाम जिले के विधानसभा-71 पंडरिया 72 कवर्धा शामिल है। जिस प्रकार से नजारा पंडरिया के लिए भरे पर्चे के समय उपस्थित समर्थकों बड़े नेताओं का चेहरा का दिखाई नही देने को देखकर लगाता है की कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अंतर्कलह के संक्रमण से गुजर रहे हैँ, तो भाजपा प्रत्याशी भी अंशिक रूप से शिकार नजर आयी है। जो प्रत्याशी के लिए चिंता की बात है। इसे ठीक किया जाना दोनो दलों के सेहत के लिए आवश्यक है। क्योंकि दोनों दलों के बागी या समर्थक अधिक नाम निर्देशन फार्म खरीद रहे हैं, कुछ तो प्रसाद पाने के लिए स्वहित को ध्यान में रख कर फार्म खरीद रहे हैं।पिछले चुनाव में जिन्हे निर्वाचन आयोग ने अयोग्य घोषित किया है, उसकी बारीकी से जाँच भी रिटर्निंग अफसर करे ताकि कोई कठिनाई न हो। वैसे भी नाम निर्देशन का कल यानी 20 अक्टूबर अंतिम दिन है।