गंडई की नगरीय सरकार भी धड़ाम .... अविश्वास प्रस्ताव से गिरी नगरीय सरकार, छिनी अध्यक्ष की कुर्सी, प्रस्ताव के पक्ष में 11 तो विरोध में 4 मत।
https://youtu.be/SgwUjkp3_jk

गंडई की भाजपा समर्थित नगरीय सत्ता गिर गई है, इनके समर्थन से निर्दलीय श्यामपाल ताम्रकार अध्यक्ष बने थे, पार्षदों द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर मुहर लग गई है, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 तो विपक्ष में 4 मत पड़े है, लम्बी खींचतान के बाद भाजपा समर्थित गंडई नगरीय सरकार गिर गई है।
खास बात तो यह है कि नगरीय सरकार गिराने वाले पार्षदो में 4 भाजपा पार्षद भी शामिल रहे, क्योंकि कांग्रेस के पास महज 7 पार्षद ही है, ऐसे में स्वाभाविक है कि भाजपा पार्षदो ने बगावत करते हुवे अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन दिया है।