BREAKING

भाटापारा जैन मंदिर में पन्चान्हिका महोत्सव का द्वितीय दिवस।

Share:

भाटापारा - जैन मंदिर में पन्चान्हिका महोत्सव का द्वितीय दिवस छत्तीसगढ़ शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता प पु मनोहर श्री जी मसा की विदुषी शिष्या सरलमना, ममतामई प पु श्री सुभद्रा श्री जी मसा आदि ठाना 3 के सानिध्य में दिनांक 23/10/23 सोमवार "पार्श्व पद्मावती महापूजन" बड़े हर्षोउलास से संपन्न हुवा। आयोजक :- श्री पदमावती देवी तपस्या ग्रुप प्रस्तुति - ?? विधिकारक हर्षद भाई इंदौर द्वारा दी गई। पूजन पश्चात गुरुप्रसादी का आयोजन किया गया।

पन्चान्हिका महोत्सव का तृतीय दिवस कल

कल छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता प.पू. श्री मनोहर श्री जी मसा के 18वीं पुण्यतिथि अवसरे गुणानुवाद सभा के पश्च्यात सिद्ध चक्र महापूजन होगा। सकल श्री संघ को भावभरा आत्मीय आमंत्रण पावन सानिध्य - प पु मनोहर श्री जी म सा की विदुषी शिष्या सरलमना, ममतामई प पु श्री सुभद्रा श्री जी म सा आदि ठाना 3 के सानिध्य में संपन्न होगा। समय प्रातः?️ 8:30 बजे दिनांक 24/10/23 मंगलवार नोट -??लक्की ड्रा?? 01 - प्रातः 8:30 बजे से 9:15 तक दिया जावेगा। 02 - जिस किसी सदस्य को मनोहर श्री जी म सा के लिए उध्बोधन देना हो समय सीमा 2 मिनट अपना नाम रविन्द्र जी टाटिया के पास लिखा देवे। समस्त कार्यक्रम आराधना हाल जैन श्वेताम्बर मंदिर भाटापारा में होगा।। गुरु प्रसादी - सिटी सेंटर माल में रखी गई है। दोपहर - 01 बजे से 2 बजे तक विनीत- जैन श्वेताम्बर श्री संघ भाटापारा सम्पूर्ण जानकारी सिद्धार्थ गोलछा द्वारा दी गई।  

Share:

Popular News