BREAKING

पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. का विहार कार्यक्रम।

Share:

चेन्नई - पूज्य गुरुदेव अवंति तीर्थोद्धारक गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा 9 का चातुर्मास अत्यन्त आनंद मंगल के साथ ऐतिहासिक रूप से चल रहा है। पूज्यश्री की निश्रा में महामंगलकारी उपधान तप की आराधना चल रही है। ता. 16 नवम्बर को मोक्षमाला और ता. 17 नवम्बर को पारणे के बाद पूज्यश्री विहार कर वेपेरी पधारेंगे, जहाँ श्री मुलतानमलजी छाजेड परिवार पादरु निवासी परिवार की ओर से त्रिदिवसीय जीवित महोत्सव का आयोजन होगा। ता. 3 दिसम्बर से श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिन मंदिर एवं श्री जिनकुशलसूरि दादावाडी की अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रारंभ होगा। ता. 8 दिसम्बर को प्रतिष्ठा के पश्चात् 10 दिसम्बर को यहाॅ से सेलम की ओर विहार होगा। वहाँ ता. 21 जनवरी को श्री सीमंधर स्वामी जिन मंदिर एवं दादावाडी की अंजनशलाका प्रतिष्ठा के पश्चात् बैंगलोर की ओर विहार होगा। वहाँ मागडी रोड श्री सुमतिनाथ मंदिर में अंजनशलाका प्रतिष्ठा ता. 11 फरवरी को संपन्न कराकर पूज्यश्री का विहार बल्लारी की ओर होगा। जहाँ पूजनीया गणिनी प्रवरा श्री सूर्यप्रभाश्रीजी म. पूर्णप्रभाश्रीजी म. की प्रेरणा से निर्मित जिन मंदिर एवं दादावाडी की अंजनशलाका प्रतिष्ठा ता. 8 मार्च को संपन्न होगी। वहाँ से पूज्यश्री का महाराष्ट्र की ओर विहार होगा।

Share:

Popular News