भाटापारा - पन्चान्हिका महोत्सव का तृतीय दिवस पर छत्तीसगढ़ शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता प पु मनोहर श्री जी म सा की विदुषी शिष्या सरलमना, ममतामई प पु श्री सुभद्रा श्री जी म सा आदि ठाना 3 के सानिध्य में दिनांक 24/10/23 मंगलवार को प.पु. श्री मनोहर श्री जी म.सा के 18वीं पुण्यतिथि अवसरे गुणानुवाद सभा एवं सिद्ध चक्र महा पूजन बड़े हर्षोउलास से संपन्न हुवा।
जिसमे सर्वप्रथम प.पु. मनोहर श्री जी म.सा. के छाया चित्र पर संघ के प्रमुख खेमजी भाई मोता, भीखमचन्द जी टाटिया द्वारा माल्यापर्ण व मांगीलाल जी कोटडिया, अखिलेश जी ज़िन्दाणी, राजकुमार जी चोपड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया, पूज्या गुरूवर्या का जीवन परिचय रविन्द्र जी टाटिया द्वारा दिया गया।
लाभार्थी :- श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर संघ भाटापारा
प्रस्तुति - ?? विधि कारक हर्षद भाई इंदौर द्वारा दी गई।
पूजन पश्च्यात गुरु प्रसादी का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण जानकारी सिद्धार्थ गोलछा द्वारा दी गई।
