कवर्धा में ऋषि शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर, पार्टी को बढ़त दिलाकर शाख बचा पाएंगे या लगेगा बट्टा।
कवर्धा – नगर पालिका परिषद कवर्धा के 29 वार्ड में से 24 वार्ड जितने में कांग्रेस पार्टी सफल रही है। अध्यक्ष ऋषि शर्मा के लिए चुनौती है, अपने वार्ड 8 सहित पूरे नगर में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्द अकबर भाई को बढ़त दिलापाएंगे। नही तो उनके शाख पर बट्टा लगने वाला है।
केबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद अकबर भाई के नाम पर चुनाव जितने वाले पार्षद और पार्षदों के समर्थन में अकबर के बल पर अध्यक्ष बनने वाले ऋषि शर्मा की राजनीति चलती है, नगर पालिका कवर्धा में कांग्रेस को बढ़त दिला पाएंगे। क्योंकि अकबर भाई के चलते कवर्धा जिले के राजनीति में सबसे बड़ा सम्मान मिलने के साथ ही अधिकारियों के बिच भी बहुत शाख है। जिनके बदौलत मान सम्मान शोहरत इज्जत पाने वाले अध्यक्ष ऋषि शर्मा को अकबर के बाद सबसे बड़ा नेता माना जाता है।
इस चुनाव में नगर कवर्धा में अपनी और कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिलाकर शाख बचा पाएंगे। इस बात की चर्चा हो रही है। याद रहे ऋषि शर्मा वार्ड नंबर 8 से चुनाव जीतकर पार्षद बन अकबर भाई के दम पर अध्यक्ष बन नगर पालिका कवर्धा के प्रथम नागरिक कहला रहे हैं। इस समय नगरपालिका में 40- 42 हजार मतदाता हैं। आने वाली 7 नवम्बर को मतदान हैं, अध्यक्ष ऋषि शर्मा अपनी शाख बचाने में कामयाब होते हैं या फिर उनके प्रतिष्ठा पर बट्टा लगने वाला है। यह तो 03 दिसंबर के चुनाव परिणाम ही बताएगा।