November 28, 2023


कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी समेत 10 कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज।

कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है जिसमें 10 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है इन कार्यकर्ताओं में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी, खेलू राम साहू, मोहम्मद इदरीश खान, चंद्रभान सिंह, जगतारण सिंह, रविकांत बैस, राजेंद्र मारकंडे, ठाकुर राम वर्मा, पालन बैस और अशोक वैष्णव का नाम शामिल है।

पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने करने का आरोप।

Advertisement

निष्कासित किए गए सभी कार्यकर्ताओं पर पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी के खिलाफ कार्य करने और पार्टी विरोधी कार्य करने के नाम से शिकायत हुई थी जिस पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू ने कार्रवाई करते हुए इन सभी 10 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch