कबीरधाम - कांग्रेस ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य महेश चंद्रवंशी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। आदेश में कहा गया हैं कि चुनाव के दौरान महेश चंद्रवंशी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल थे। बता दे कुछ दिन पहले से महेश चंद्रवंशी का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने ही पार्टी के उम्मीदवार का हारना तय बता रहें थे। कांग्रेस पार्टी PCC और AICC के चुनाव प्रभारी ने इस आधार पर ही महेश चंद्रवंशी पर एक्शन लिया हैं। निष्कासन आदेश जिलाध्यक्ष होरीलाल साहु ने जारी किया है।