November 29, 2023


कांग्रेस पार्टी से 11 लोगों की निष्कासन से कबीरधाम जिले की राजनीति में भूचाल।

पंडरिया – विधानसभा चुनाव का परिणाम आने मे 3 दिन शेष है, और कांग्रेस पार्टी जिले में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाकर प्रदेश पदाधिकारी निगम मंडल सदस्य सहित जिला एवं ब्लाक स्तर के संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को निष्काषित करने का फतवा जारी कर रही है, लोगों में जनचर्चा के साथ समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है। कबीरधाम जिले की राजनीति कांग्रेस पार्टी के लिए अहम मानी जाती है। प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता की राजनीति यहीं से चलती है। जिलाध्यक्ष का फतवा पर लोग तरह तरह के बयानबाजी  टीका-टिप्पणी कर रहे हैँ, जो उसके सेहत के लिए अच्छा संकेत नही माना जायेगा। प्रदेश संगठन के पदाधिकारी की प्राथमिक सदस्यता 6 साल के लिए निष्कासन जिलाध्यक्ष के पावर में तो आता है, किन्तु अपने विवेक का ईस्तेमाल के साथ ही किसी उच्च नेता के सलाह पर काम होने की ओर इशारा कर रहें हैं। महेश चंद्रवंशी पिछड़ावर्ग आयोग सदस्य है, उसके बड़े संख्या में समर्थक भी हैं। जिस ऑडियो के बल पर निष्कासन किया जाना बताया जा रहा है, वह चुनाव के बाद की चर्चा जो स्वच्छ समीक्षा के अंतर्गत आता है। वही तुका चंद्रवंशी जिले के ऊर्जावान युवा नेता है जिसके नेतृत्व छमता का लोहा सभी मानते है। निष्ठावान कांग्रेस सिपाहियों पर तोहमत लगाकर जिले की कांग्रेस पार्टी क्या करना चाहती है इस बात का राज समाने आना बांकी है। एक ही दिन में 11 लोगों के प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर 6 साल के लिए पार्टी संगठन से बेदखल करने की समाचार ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है, आगे एक ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ही और लोगों की निष्कासन पर चर्चा का बाजार गर्म है। 3 दिसंबर का परिणाम जो भी निकलकर आयेगा पार्टी हित में अच्छा संकेत नही कहा जा सकता है।

Related Post

Advertisement

Get In Touch