November 29, 2023


कांग्रेस दिग्गजों के निष्कासन मामले में नया मोड़, प्रदेशाध्यक्ष ने आदेश किया निरस्त।

कबीरधाम - कांग्रेस पार्टी में उलझन का दौर जारी है। महज 24 घंटे के अंदर इतने सारे आदेश आ गए है कि जिले में राजनीतिक भूचाल आ गया था। मामला ये है की जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष होरी राम साहू द्वारा पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी की शिकायत पर 11 कांग्रेसियों के निष्कासन के आदेश जारी किए गए थे, जिसमें चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कई नेताओं को 06 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। अब इस मामले में बड़ा मोड़ निकल कर सामने आया है, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने एक आदेश जारी किया है व निरस्ती को बहाल करने कहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिना उनके जानकारी के इतनी बड़ी कार्यवाही किए जाने पर 24 घंटे के अंदर होरी राम साहू से जवाब मांगा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि बहाली आदेश जारी नहीं होता है, तब इस स्थिति में उक्त निष्कासन आदेश को स्वमेव ही निरस्त माना जाएगा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch