December 01, 2023


बीजेपी की 50 सीट आती है तो अपने राजनीति पर पूर्ण विराम लगा दूंगा - छात्रनेता रवि मानिकपुरी

कबीरधाम - प्रदेश में हो रही विधानसभा चुनाव का परिणाम आने में कुछ ही दिन बाकी है, परिणाम को लेकर चर्चा का बाजार अपने चरम पर है। इसी मुद्दे पर बीजेपी के कार्यकर्त्ता दावा कर रहे है की छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक सीट बीजेपी को मिलेगी। वही कांग्रेस के छात्रनेता रवि मानिकपुरी ने कहा की अगर छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 50 सीट मिलती है तो वह अपना राजनीति पर पूर्ण विराम लगा देगा। रवि मानिकपुरी छात्रों व समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहे है, उनके कार्यशैली से पण्डरिया के आम नागरिक सहित पण्डरिया ब्लॉक, कबीरधाम जिला व प्रदेश के छात्रो को निःसंदेश लाभ मिला है। रवि पण्डरिया की राजनीति में एक नए उभरता हुवा युवा चेहरा जो छात्रों व आम नागरिको के अधिकार के लिए लड़ता रहा है। चाहे वह बीजेपी हो या जोगी कांग्रेस रवि मानिकपुरी के लिए दोनों पार्टी ने राजनीतिक विरोध किया है। छात्र राजनीति में 2014 के बाद कुछ प्रमुख लोगो के जोगी कांग्रेस में प्रवेशकर NSUI ने सेंध लगाया, वह रवि मानिकपुरी ही था जिन्होंने नए छात्रों व मतदाताओं में एक नया मोड़ और नया उम्मीद का दिशा प्रखर किया। इनके कॉलेज में इनके शपथग्रहण समारोह का भी जोगी कांग्रेस, बीजेपी ने विरोध कर इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पण्डरिया में काला झण्डा दिखाया था। लेकिन अपने दम पर अपने संगठन को एक नया दिशा दिया, 2019 से 2023 तक छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगी हुई है। लेकिन आज भी इनकी राजनीति कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान रही है। बहरहाल रवि ने बीजेपी की 50 सीट आने पर अपने राजनीतिक सन्यास की घोषणा कर जिले की राजनीति में हलचल बढ़ा दिया है

Related Post

Advertisement

Get In Touch