कबीरधाम - सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजलाल अग्रवाल ने प्रदेश मंत्रीमण्डल में सर्वाधिक मतों से विजयी श्री विजय शर्मा को उचित स्थान दिए जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि श्री विजय शर्मा ना केवल पिछले 2018 के चुनाव में मत पत्रों के 60 हजार गड्ढे को पूरा किया, अपितु अब 40 हजार मतों से जीतकर पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। कांग्रेस के विधायक एवं कद्दावर नेता को हराया इस प्रकार 60+40 अर्थात एक लाख मतों से विजयी होने पर विधायक एवं जनता का अधिकार बनता है कि पूर्व में जिस प्रकार कांग्रेस में यंहा के विधायक को मंत्री पद देकर कद्दावर बनाया था, उसी प्रकार वर्तमान में मंत्रीमण्डल में उचित स्थान प्रदत्त कर रिक्त पावर की पूर्ति करेंगे। जिससे जनभावनाओ को सम्मान मिल सके एवं विकास कार्यों को तीव्र गति से अंजाम दिया जा सके। श्री शर्मा के जुझारू नेतृत्व के सामने चुनौतिया भी है, जैसे मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, निरंतर गिरता हुआ भूजल स्तर, अंधाधुंध वनों की कटाई (ला एंड ऑर्डर) रेलवे लाईन आदि प्रमुख है।