December 12, 2023


जैन समाज प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय का किया सामाजिक अभिनन्दन।

रायपुर - ओजस्वी नेतृत्व एवम् कुशल कार्यशैली का सानिध्य प्रदेश को प्राप्त होने पर जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायजी का अभिनन्दन किया तथा समाजजनों की ओर से असीम शुभकामनाएं एवम् बधाई प्रेषित की। सभी सुश्रावको में श्री विवेक डागा, जितेन्द्र गोलछा, स्वरूप टाटिया, प्रकाश कोठारी, अरविंद रामपुरिया, अशोक गुंदेचा, राजेश बैदमुथा, आलोक बोथरा, तनय लूनिया, प्रवीण प्रकाशचंद जैन आदि से समाज द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी मुख्यमंंत्री जी ने ली तथा भविष्य की योजनाओं हेतु उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री रामप्रताप सिंह, भाजपा पूर्व संगठन महामंत्री में भी अपना आशीर्वचन प्रदान किया। समाज के आगामी "नववर्ष मिलन" कार्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री जी को।प्रतिनिधिमंडल ने आमन्त्रित किया। जानकारी विवेक डागा ने दी।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch