December 13, 2023


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आपरेटर से लेकर डिप्टी सीएम तक का सफ़रनामा।

रायपुर, 13 दिसंबर 2023 - कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम की शपथ ली। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह के बीच राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक श्री विजय शर्मा का उनके सार्वजनिक जीवन भी संघर्षाे के भरा रहा। उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में आपरेटर के पद से विधायक और डिप्टी सीएम के पद तक सफर तय किया है। वे कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य भी है। श्री विजय शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने है। श्री शर्मा मूलतः कवर्धा के निवासी है। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को एक किसान परिवार में हुआ। उनके पिता श्री रतन लाल शर्मा एक किसान थे। भौतिकशास्त्र में स्नातकोत्तर श्री विजय शर्मा ने इसके साथ ही इंग्लिश लेग्वेज में डिप्लोमा लिया। श्री शर्मा ने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में कदम रख लिया था। घर की स्थिति ठीक नही होने के कारण फिर वे रायपुर आए और रायपुर में एक प्राइवेट कंपनी में कम्यूटर आपरेटर के पद पर अपने कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद नौकरी छोड़कर कवर्धा लौट आए फिर अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। डिप्टी सीएम बने श्री शर्मा क्रिकेट, पर्यटन, कविता पाठ एवं भाषण में गहन रुचि रखते हैं। खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी गंभीर रुचि रखते हैं। पर्यटन और अध्ययन उन्हें प्रिय है। डिप्टी सीएम श्री शर्मा छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ रखते हैं। शपथ ग्रहण समारोह मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, राज्यसभा सांसद श्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी हजारों लोग बनें। जानकारी सूत्र - जनसंपर्क अधिकारी, कबीरधाम

Related Post

Advertisement

Get In Touch