December 16, 2023


विधायक भावना बोहरा की आभार रैली पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह, पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत।

पंडरिया - पंडरिया विधानसभा में जनता ने इस बार ऐतिहासिक मतों के साथ भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक भावना बोहरा पर भरपूर विश्वास जताया है। उनका यह विश्वास आज और दिखाई दिया जब विधायक निर्वाचित होने के बाद उनका पंडरिया में प्रथम आगमन हुआ। पुष्प वर्षा और फूल माले के साथ जनता ने अपने जनप्रिय विधायक को जीत की बधाई दी, इस दौरान भावना बोहरा के आभार रैली पदयात्रा में उमड़ी भीड़ ने जनसेवा ही भावना के नारे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पंडरिया और पांडातराई में आज भावना बोहरा ने आज विधानसभा चुनाव में जनता के सहयोग व समर्थन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आभार रैली पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करने पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। जनता में अपार उत्साह देखते ही बन रहा था और भावना बोहरा ने भी जनता के अभिवादन को स्वीकार करते हुए पंडरिया विधानसभा चुनाव में अब तक हुए चुनाव में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत के साथ जीत दिलाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि आपने जिस विश्वास के साथ अपना अपार समर्थन दिया है उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूँ और विश्वास दिलाती हूँ की आपने जिस भरोसे के साथ मुझे अपना समर्थन दिया है उस विश्वास पर मैं जरुर खरा उतरूंगी। चुनाव के दौरान भावना दीदी की गारंटी में मैनें जो भी वादे किये हैं अब उन वादों को पूरा करने के लिए मैं निरंतर कार्य कर रही हूँ और जल्द ही आपको वे सभी कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई देने शुरू हो जाएंगे। हमने विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र स्थापित करने की बात कही थी जिस पर हमें कार्य भी प्रारंभ कर दिया है और जल्द आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए इन केन्द्रों की स्थापना भी हो जाएगी। अब पंडरिया विधानसभा विकास, उन्नत और प्रगति के क्षेत्र में अपना एक नया अध्याय शुरू करेगा और मुझे पूरा विश्वास है की मेरे इस संकल्प में आपका भरपूर सहयोग मिलेगा। पूरे प्रदेश में पंडरिया विधानसभा हम सभी के प्रयासों से विकास की एक नई पहचान बनेगी। यही नहीं पंडरिया और पांडातराई में शहरों जैसी सुविधाएँ होंगी।  

Related Post

Advertisement

Get In Touch