March 23, 2022


टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में पंडरिया विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ डोंगरिया पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय महेश चंद्रवंशी।

पांडातराई - पंडरिया ब्लाक अंतर्गत पांडातराई के समीप ग्राम डोंगरिया में NCC क्रिकेट क्लब डोंगरिया द्वारा टेनिस क्रिकेट कप का आयोजन किया गया, जिसके समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मैं आज छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय महेश चंद्रवंशी ठाठापुर ब्लॉक के ब्लॉक स्तर, बूथ स्तर एवं सेक्टर स्तर के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ सम्मिलित हुए, इस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान डोंगरिया की टीम, द्वितीय स्थान कुसुमघटा की टीम, तृतीय स्थान पलानसरी की टीम प्राप्त हुए। माननीय महेश चंद्रवंशी ने सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव की पूजा - अर्चना कर क्षेत्र की मंगल कामना हेतु आशीर्वाद मांगा तत्पश्चात NCC क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण में खिलाड़ियों और क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी को खेल, खेल भावना से खेलना चाहिए खेल में जीत हार लगा रहता है, किंतु जीत वाले को और हार वाले को दोनों को खेल भावनाओं की ध्यान रखना चाहिए। तथा सभी बधाई को बधाई प्रेषित किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ दिनेश कोसरिया अनुसूचित जाति वर्ग आयोग के सदस्य, चतुरआनंद बैस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ठाठापुर, राजेंद्र मारकंडे जिला महामंत्री, संतोष गोयल नगर पंचायत उपाध्यक्ष, सीटू सलूजा पार्षद, अमन पाटेकर पार्षद, विमलेश निर्मलकर जिला सचिव, अजमत खान जिला सचिव, रामदास साहू जनपद सदस्य प्रतिनिधि, प्रदीप सेन ब्लॉक संयोजक युवा कांग्रेस, बशीर खान अध्यक्ष शाला समिति, सिरताज खान अध्यक्ष समिति, बालकृष्ण कौशिक कामत कौशल, महेश दास वैष्णव, भारत चंद्राकर, अजीत चंद्रवंशी, राजा खान, जावेद खान, अनिल वैष्णव, बाबूलाल साहू, पालन सिंह बैस, देव प्रसाद सोनवानी, जीवनलाल टंडन, ओम कौशिक, जितेंद्र मानिकपुरी समस्त क्षेत्रवासी ग्रामीणजन एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch