भोपाल - अखिल भारतीय तारण तरण दिगंबर जैन समाज का विवाह योग्य युवक -युवतियों का "परिचय सम्मेलन" दिनांक 24 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को समय प्रातः 9 बजे से जैन पाठशाला ग्राऊण्ड, नेहरू चौक, गंजबासौदा में आयोजित होने जा रहा है। [video width="1280" height="720" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231218-WA0609.mp4"][/video] श्री ता.त. जैन जागृति मंडल भोपाल तथा श्री ता.त. दिगं. जैन सेवा समिति गंजबासौदा के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन विशाल स्तर पर होगा। इसमें सकल तारण जैन समाज के विवाह योग्य युवक -युवती अपने अभिभावकों के साथ सहभागिता करेंगे। विशाल हाईटेक एलईडी स्क्रीन, कुंडली मिलान की सुविधा, निःशुल्क स्वल्पाहार, भोजन तथा आवास व्यवस्था, आयोजकों द्वारा की जा रही है। [video width="848" height="480" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231219-WA0542.mp4"][/video] आयोजन समिति सभी समाज बंधुओं से आग्रह करती है कि वे अपने प्रत्याशियों सहित अधिक संख्या में पधारकर, सुयोग्य वर -वधू का चयन करें। इस अवसर पर विवाह योग्य प्रत्याशियों के रंगीन चित्र युक्त बायोडाटा की स्मारिका "परिचय प्रतिबिम्ब" का विमोचन भी किया जावेगा। *जतिन जैन* मीडिया प्रभारी तारण तरण दिगम्बर जैन जाग्रति मण्डल भोपाल मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर-9893889225
17 Aug 2026