December 21, 2023


जनादेश का सम्मान - आत्ममंथन

कबीरधाम - संपादकीय खबर छत्तीसगढ़ 24 - जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र में बड़ी मार्जिंग से हारने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आत्ममंथन करने के बजाय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में मशगूल हो गये हैं। हार के कारणों के ऊपर विचार मंथन होना चाहिए। हार के सदमे से बाहर आने का रास्ता अखतियार करने में अपनी एनर्जी लगाने में समय देने के बजाय बड़े छोटे पदाधिकारी कुछ नामचिन बड़े चेहरा जो पूर्व मंत्री के इर्द गिर्द प्रभामंडल के रूप में रहने वाले की कार्यशैली पर हार का ठिकारा फोड़ अपनी जिम्मेदारी से बच निकलने का सार्टकट रास्ता का स्तेमाल करने में बहादुरी दिखा रहे। हार के लिए सही मायने में सामूहिक जिम्मेदारी होना चाहिए, इसी में कांग्रेस पार्टी की भलाई है। व्यवसाई व मौका परस्त नेतागणओ का पार्टी छोड़कर जाने का शिलशीला जारी है। ये तो अभी विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ है। चार महीने बाद लोकसभा चुनाव होना है। इसके लिए शक्ति लगाने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार रहने के बाद भी पिछली लोकसभा में प्रदर्शन अच्छा नही रहा है। इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सभी जानते हैं फिर भी हार के कारणों पर आत्ममंथन करने के बजाय फिजूल के बातों पर यकीन दिलाकर अपने नेता का दिमांग भटकाने में समय नष्ट कर रहे हैं। नेताओं को चाहिए अपनी थकान दूर करना है, तो जनता के द्वारा दिया गया जन आदेश को स्वीकार कर लोकसभा चुनाव के लिए उठ खड़े हो तैयार हो जाने में बेहतरी है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch