BREAKING

कोयम्बतूर में श्री आदिनाथ गृह जिनालय की प्रतिष्ठा ता. 21 जनवरी 2024 को संपन्न होगी।

Share:

कोयम्बतूर - कोयम्बतूर निवासी श्री माणकचंदजी पूनमचंदजी झाबक परिवार द्वारा निर्मित श्री आदिनाथ गृह जिनालय की प्रतिष्ठा ता. 21 जनवरी 2024 पौष सुदि 11 रविवार को संपन्न होगी।

झाबक परिवार प्रतिष्ठा की विनंती लेकर चेन्नई बिराजमान पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्यश्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की सेवा में पहुँचा। उनकी विनंती को स्वीकार कर पूज्यश्री ने ता. 21 जनवरी का शुभ मुहूर्त प्रदान किया। यह प्रतिष्ठा पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री के शिष्य पूज्य गणिवर्य श्री मेहुलप्रभसागरजी म. आदि ठाणा की पावन निश्रा में संपन्न होगी।

झाबक परिवार ने बताया कि उनकी माताजी श्रीमती पिस्ताबाई ने गृह मंदिर का जो सपना देखा था, वह अब साकार होने जा रहा है। इस मंदिर में रत्नमयी श्री आदिनाथ, श्री गौतमस्वामी व दादा गुरुदेव श्री जिनकुशलसूरि की प्रतिमाऐं प्रतिष्ठित होगी। इन प्रतिमाओं का अंजन विधान चेन्नई में पूज्य आचार्यश्री द्वारा संपन्न हुआ। प्रतिष्ठा समारोह ता. 19 जनवरी से कुंभ स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। ता. 20 को नंद्यावर्त पूजन, अभिषेक आदि विधान संपन्न होंगे। ता. 21 को शुभ मुहूर्त में प्रतिष्ठा संपन्न होगी। ता. 22 को द्वारोद्घाटन होगा।

Share:

Popular News