BREAKING

पार्श्व तीर्थ नगपुरा के ट्रस्टियों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैंस से की मुलाकात।

Share:

दुर्ग (नगपुरा) दिनाक 1 जनबरी 2024 - तपोभूमि श्री उवसगहरं पार्श्वतीर्थ नगपुरा के प्रतिष्ठा की 29 वी सालगिरह तीर्थ प्रतिष्ठा वर्षगांठ उत्सव अंतर्गत तीर्थ परिसर में वृहद स्तर पर नवनिर्मित श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला)/जीव मैत्रीधाम के उद्‌घाटन हेतु आज तीर्थ के अध्यक्ष श्री गजराज पगारिया, ट्रस्टी भीखमचंद कोठारी, स्स्सी मूलचंद जैन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल (गर्वनर) महामहिम श्री रमेश बैस जी, से मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौपा। उल्लेखनीय है कि महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस जी तीर्थ के विभिन्न प्रसंगों पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान किए। आज तीर्थ ट्रस्ट मंडल के अनुरोध को सहर्ष स्वीकारते हुए माननीय राज्यपाल महोदय ने श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौ शाला) के उद्‌घाटन हेतु माघसुदी षष्ठमी गुरुवार दिनांक 15 फरवरी 2024 को अपनी महिमावंत उपस्थिति के लिए स्वीकृति प्रदान किए है।

Share:

Popular News