January 04, 2024


नागारास पहुंच रेखचंद जैन ने पूर्व मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामना।

जगदलपुर - गुरुवार को सुकमा जिले के नागारास स्थित छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के गृह ग्राम पहुंचकर जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी। दोपहर बाद नागारास पहुंचे श्री जैन ने श्री लखमा को बुके भेंट किया। श्री जैन ने श्री लखमा के दीर्घायु जीवन के साथ उनके उत्तरोतर प्रगति व सफलता की कामना की। इस दौरान श्री जैन के साथ समाजसेवी निर्मल लोढ़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह जसवाल, एमआइसी सदस्य राजेश राय, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch