भखारा/धमतरी - छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन जो की रायपुर आंचल में गीत संगीत सेवा के अतिरिक्त सेवा कार्यों को संपादित करती है। महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के लिए भी कार्य करती है। संस्था ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें रायपुर शहर के विभिन्न गायक एवं समाजसेवी पुलिसकर्मियों का सम्मान किया साथ ही उनके लिए गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया।
इसी कार्यक्रम में भखारा के नन्हे प्रतिभागी लक्ष्य जैन, तोशिका जैन एवं ललित चोपड़ा ने विभिन्न गानों के ट्रैक पर अपनी सुमधुर प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई एवं इन गायको का प्रोत्साहन किया।
एक शानदार म्यूजिकल प्रोग्राम "हिंदुस्तान की शान" आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ जनसेवा फाउंडेशन के द्वारा यह मनोरंजक म्यूजिकल इवेंट वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सबने साथियों दोस्तों परिवार के साथ आनंद लिया।
हिंदुस्तान की शान इवेंट में म्यूजिकल प्रोग्राम के साथ-साथ सम्मान समारोह भी रखा गया है। जिसमें हरख जैन पप्पू का भी सेवा कार्यों, संगीत सेवा हेतु विशिष्ट योगदान हेतु सम्मान किया गया। जिसमें जांबाज पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। DSP शिवशंकर साहनी, DSP जावेद अंसारी, करुण सरोज, शेखर राजपूत, धीरज मरकाम, अतुल मिश्रा, अभय कुमार, शशी चौहान, रामलाल सिन्हा, सोमा कश्यप, मेघा गुप्ता, संजय कृष्टी, ललित चोपड़ा, गौतम पारख, मनीष लोढ़ा, तोषिका, काव्या, गोल्डन साहू आदि सहित गणमान्य उपास्थित रहे।
छत्तीसगढ़ जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा विभा सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपास्थिति को सराहा। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य टारगेट व सेतु साहू के द्वारा किया गया।
17 Aug 2026