BREAKING

श्री त्रिवेणी जैनतीर्थ में 07 जनवरी को दो दो तीर्थकरों के जन्म और तप कल्याणक मनाएंगे।

Share:

भिलाई - श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 भिलाई में 07 जनवरी को दो दो तीर्थकरों के जन्म और तप कल्याणक मनाया जायेगा। नूतन वर्ष अभिनंदन के प्रथम रविवार को मूलनायक 1008 श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान एवं अष्टम तीर्थेश 1008 श्री चन्द्रप्रभु भगवान के एक नहीं अपितु दो दो कल्याणक 【जन्म एवं तप कल्याणक】 जो कि आपके लिए लेकर आ रहा है अतिशय पुण्य कमाने का शुभ अवसर... जहां 108 कलशों से मूलनायक प्रतिमा जी का महामस्तकाभिषेक... भक्तों के द्वारा होगा इस अद्भुत समवशरणरूपी, चारों ओर से मंडल से घिरे हुए, आकर्षक 44 मंडलों के माध्यम से श्री कल्याण मंदिर महामंडल विधान मूलनायक 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान की अनुकंपा से परम पूज्य आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर महाराज जी के परम शिष्यागणिनी आर्यिका 105 श्री सौभाग्यमति माताजी ससंघ का निर्देशन एवं विधानाचार्य. बा. ब. श्री पंकज भैया जी, छतरपुर के भक्त मंडली सहित होगा। विश्व वंदनी श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ पूरे विश्व में जैन एकता की मिसाल, जहां जैन धर्म के सभी आमनाओं के भक्तगण मिलकर करते हैं, एक ही प्रांगण में पूजन, भारत वर्ष का एकमात्र ऐसा स्थान श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ, सेक्टर-6, भिलाई है। 06/01/2024 संध्या 07:00 से 44 रजत दीपकों से श्री कल्याण मंदिर स्तोत्र पाठ आराधना त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में होगी। जानकारी देते हुए मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और प्रचार प्रचार प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल ने बताया कि 07/01/2024 प्रातः 7 बजे से अभिमंत्रित 108 कलशों एवं 108 अर्घ्य के द्वारा पूज्य गणिनी आर्यिका के मुखारविन्द से उच्चारित मंत्रों से श्रीजी के ऊपर जल की 108 धाराएं एवं शांतिधारा भक्तों द्वारा किया जाएगा जहां 07 जनवरी को प्रातः 8:00 से नित्य नियम पूजन एवं द्वय तीर्थंकरों की पूजन प्रातः 8:30 से पारसनाथ दिगंबर सभा के परम संरक्षक ज्ञानचंद बाकलीवाल, अध्यक्ष प्रशांत जैन, भारत जैन,।जिनेंद्र जैन, महामंत्री सोमेश बाकलीवाल आदि सदस्यगणों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से दिनांक 7 जनवरी के इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध करते हुए आपको आमंत्रित करते हैं। अद्भुत समवशरण स्वरूपी रचना के माध्यम से 44 मंडलीय श्री कल्याण मंदिर महामंडल विधान जिसमें विशेष एवं उत्कृष्ट सामग्रियों के द्वारा होगी भगवान की भक्ति ऐसा विलक्षण अवसर जो कि प्रथम बार इस क्षेत्र पर घटित होने जा रहा है, जिसका पल पल दर्शनीय ... उपाध्यक्ष प्रचार प्रसार प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन महासभा सेक्टर-6, भिलाई

Share:

Popular News