BREAKING

अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के द्वारा प्रकाशित 2024 कैलेंडर का नागौर शाखा ने किया विमोचन।

Share:

नागौर - अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के द्वारा प्रकाशित 2024 कैलेंडर का नागौर शाखा के द्वारा खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष गौतमचंद कोठारी के अध्यक्षता में कनक अराधना भवन में विमोचन किया गया। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के मिडिया प्रभारी प्रदीप डागा ने बताया कि अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के द्वारा हर वर्ष कैलेंडर का निशुल्क वितरण किया जाता है। इस अवसर पर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष गौतमचंद कोठारी, खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष रोशन बोथरा, संजय डागा, चिराग खंजाची, चित्रेश लुणावत, अभिषेक डोसी, प्रदीप डागा, कुशल बोथरा एंव अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष नीतु बोथरा, उपाध्यक्ष चन्द्रकला कोठारी, संगीता डागा, महिला परिषद मिडिया प्रभारी शोभा डागा आदि अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद एवं महिला परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

Share:

Popular News