रायपुर - एडवांस मैनेजमेंट कंपनी (A.M.S.) इंस्पायर्ड फाउंडेशन, सहयोग फाउंडेशन पिछले 15 वर्षो से आर्ट एवं कला, सेवा, सामाजिक, धार्मिक कार्यों के क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर रही है।
कंपनी के संचालक प्रणीत जैन एवं युवराज यादव ने बताया कि हमारी कंपनी द्वारा सामाजिक एवं सेवा क्षेत्र में भी मोहल्ला पाठशाला एवं बिजनेस पाठशाला जैसे कार्यक्रम भी करती आ रही है। पिछले विधानसभा लोकसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में बूथ मैनेजमेंट, इलेक्शन वोटर सर्वे, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पब्लिसिटी के भी कार्य कर रही है। इसी क्रम में श्रीराम मंदिर निर्माण दिवस उत्सव पर भगवान राम के जीवन पर आधारित रामलीला एवं राम मंदिर का सजीव चित्रण रंगोली के माध्यम से करने जा रही है। जिससे राम मंदिर उत्सव में भव्यता के साथ साथ राजधानी रायपुर भगवान श्री राम का भक्तिमय धार्मिक वातावरण राजधानी वासियों को देखने को मिले ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
कंपनी द्वारा भगवान राम के जीवन विभिन्न पहलुओं पर रंगोली की कलाकृति तैयार कर रंगोली लगाने वाले कलाकारों से लगवाई जाएगी। जिस किसी व्यक्ति, संस्था, जन नायक, को श्री राम मंदिर निर्माण एवं भगवान राम के जीवन पर आधारित अपने घरों में रंगोली निर्माण करवाना हो वो 7000528297, 83197 00461 पर संपर्क कर सकता है।
प्रणीत जैन
युवराज यादव
मैनेजिंग डायरेक्टर
एडवांस मैनेजमेंट सर्विसेज (A.M.S.)
इंस्पायर्ड फाउंडेशन
सहयोग फाउंडेशन