रायपुर - जैन समाज की "सौभाग्य महिला मंडल" ने आज चंपक राय जी के आह्वान पर राम मंदिर में जाकर जाकर साफ सफाई की तथा फूलमालाओं से मंदिर की सजावट की तथा दीप प्रज्वलित किया और कहा कि हमारा "सौभाग्य महिला मंडल" महिलाओं में होने वाली किटी पार्टी की जगह अब धार्मिक स्थान पर जाकर मंदिरों में साफ-सफाई एवं पुष्प सज्जा कर मंदिर का सौंदर्य बढ़ाने तथा धर्म के क्षेत्र में लोगों को लाने के लिए कार्य करेगी।
आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपिका डागा, हर्षिता जैन, प्रिया जैन, प्रियंका टाटिया, प्रिया गंगवाल, तोशी बेगानी, दीपका जैन, दीपिका झामड़, सोनल डागा आदि महिला मंडल की सदस्य की उपस्थिति थी।