रायपुर - पिछले दिनों प्रदेश के व्यापारियो और समाज की तरफ से प्रमुख रूप से श्री विवेक डागा और नितेश दुबे द्वारा छग में शासकीय अवकाश व वीआइपी रोड मार्ग को भगवान श्रीराम मार्ग करने की मांग, माननीय मुख्यमंत्री जी से की थी, और साथ में सभी स्कूलों में छुट्टी की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मांग पर सहमत होते हुए गुरुवार को सभी स्कूलों में छुट्टी प्रदान करने के लिए निर्देश दिए तथा वीआईपी रोड का नाम बदलकर प्रभु श्री राम मार्ग करने की मांग को भी अत्यंत प्रसन्नता से स्वीकार करते हुए उसका भी नया नामकरण किया। उन्होंने युवा व्यापारी एवं समाजसेवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार समाज हित और देश हित के कार्यों में रूचि होने से समाज मजबूत होता है, और उन्हें निरंतर इसी मार्ग पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।