लाइव प्रसारण के ज़रिये भखारा के नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया मार्गदर्शन।
भखारा - भारतीय जनता युवा मोर्चा भखारा मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नवमतदाता सम्मेलन में लाइव प्रसारण के ज़रिये मार्गदर्शन दिये। भाजपा कार्यालय भखारा में विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन मे उक्त कार्यक्रम हेतु सुबह 10 से 12 बजे तक युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश भर में 5000 स्थानों पर आयोजित था।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए, आतिथ्य के रूप में सभी भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नव मतदाताओं का सम्मान भी किया गया। सभी नये मतदाता युवा साथियों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर की ओर से आयोजन में भागीदारी निभाने के लिए हार्दिक आभार जताया गया।


उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद यदु, जिला भाजपा उपाध्यक्ष भीम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा रामगोपाल देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्तागण हरख जैन पप्पू, छत्रपाल बैस, राम स्वरूप साहू, पुरषोत्तम सिन्हा, चेतन जैन, युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण विभिन्न क्षेत्रों, संस्थाओं से नए मतदाता उपस्थित थे।