BREAKING

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय महापर्व के अवसर पर भिलाई श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ में ध्वजारोहण किया गया।

Share:

भिलाई - आज गणतंत्र दिवस 26 जनवरी राष्ट्रीय महापर्व के अवसर पर श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 जैन भवन के प्रांगण में राष्ट्रीय उत्साह के साथ जैन मिलन जैन ट्रस्ट के मुख्य अतिथि श्रीमान दानमाल पोरवाल जी के मुख्य अतिथि में आज सम्मानित श्री M.C. जैन, संतोष जैन, निर्मल कोचरजी, हुकुमचंद ओसवाल, डॉक्टर जिनेंद्र जैन, प्रवीण छाबड़ा, कमल जैन, दीपचंद जैन, मनोज जैन, जिनेंद्र जैन, भारत जैन आदि जैन समाज की महिलाओं की विशेष उपस्थिति में ध्वजारोहन समारोह एवं राष्ट्रगान के साथ श्रीमान पोरवाल जी, ओसवाल जी, निर्मल कोचर जी, डॉक्टर जिनेंद्र जैन, मनोज जैन, मंच संचालनकर्ता प्रदीप जैन बाकलीवाल, जिनेंद्र जैन, श्रीमती पुष्पा जैन, कमल जैन आदि ने 26 जनवरी के अवसर पर भारत माता की जयकार के साथ वीर जवानों को नमन करते हुए जय जवान जय किसान का जयकारा लगाते हुए आपस में एक दूसरे को बधाइया दिए। [video width="848" height="480" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240126-WA0541.mp4"][/video] सबने राष्ट्र की प्रगति के लिए हम सभी जैनधर्म के संस्कारों को अपनाते हुए एकता प्रेम भाईचारा के साथ भगवान महावीर स्वामी के जियो जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्म संदेश को साकार करते हुए राष्ट्र को मजबूत करें। इस पर सभी ने अपने विचार दिए, मिष्ठान वितरण जैन समाज द्वारा किया गया।

Share:

Popular News