BREAKING

मरणोपरांत नेत्रदान किया स्व. नीलेशजी शाह ने, परिवार जनों ने दी स्वीकृति

Share:

नेत्रदान नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से संपन्न हुआ।

रायपुर - व्यक्ति कैसा है यह उसके कृत्तव की इमारत पर प्रदर्शित होता है। ऐसा ही एक अनुकरणीय मरणोपरांत दान नेत्रदान महादान किया स्व. नीलेश जी शाह ने जिस हेतु स्वीकृति प्रदान की परिजन माता श्रीमती रंजन बेन शाह व भाई श्री मुकेश शाह व श्री राजेश शाह ने, प्रेरणा दी श्री आनंद पारख, श्री आयुष कांकरिया व श्री ललित काकड़िया, श्री वीरेन्द्र डागा व माध्यम बनी तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर जिसने अरविंदों नेत्रालय के सहयोग से इस कार्य को संपन्न कराते हुए मानव सेवा के अपने दायित्व का निर्वहन किया।

तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर अपनी संपूर्ण युवा शक्ति की ओर से दिव्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा के कल्याण हेतु मंगलकामना करते हुए परिजनों के प्रति जागरूकता हेतु साधुवाद देती है।

समाचार प्रदाता - वीरेंद्र डागा

Share:

Popular News