धमतरी -विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। धमतरी जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन तीनों विधानसभा क्षेत्र धमतरी, कुरूद और नगरी में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन के लिये एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी लगाये गये।

जिला स्तरीय कार्यक्रम कुरूद विधानसभा के पुराना उप मंडी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किये। अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में बताया देश में मोदी सरकार ने अपनी जल कल्याणकारी योजनाओं के बूते पर 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा है। हर घर शौचालय से सम्मानपूर्ण जीवन, उज्जवला योजना से महिलाओ का सम्मान, पीएम आवास से गरीबों को पक्का मकान से लेकर नल जल योजना से हर घर शुद्ध पेय जल तक की सुविधाएं देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज सबसे अच्छी योजना विश्वकर्मा योजना है, जिसमे 18 प्रकार के घटक है। कुम्हारों को पारंपरिक, उद्यमी ये कला विरासत में मिली है लेकिन अपने कार्य को विस्तार देने में आर्थिक समस्याएं सामने आती थी लेकिन मोदी जी ने देश में पहली बार पारंपरिक रूप से बिना गारंटी के लोन की व्यवस्था की है। श्री चंद्राकर ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा कहीं जाती है कभी गरीबों के लिए जी कर देखो, वंचितों की सेवा करके देखो आपकी जीवन में परिवर्तन आएगा, खुशहाली आएगा, इन्हीं लोगों की योजनाओं से जीवन शैली में बदलाव पर की चर्चा की।
हस्तशिल्प कला विभाग को कुम्हार महिलाओं से उनके द्वारा बनाए गए टेडी बीयर, पेंग्विन, कलश, मछली और हंस आदि कलाकृतियों वाले सुंदर गुल्लको की तारीफ करते हुए विधायक अजय चन्द्राकर ने योजनाओ और इससे आए जीवन शैली में बदलाव पर चर्चा की। हथकरघा बुनकर सहकारी समिति की महिलाओ ने उन्हें साफा भेंट किया। महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में माताओं और शिशुओं को पोषक आहार प्रदाय किया। प्रभारी कलेक्टर आई ए एस रोमा श्रीवास्तव के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला ला योजना, उद्यानिकी विभाग के र स्टॉल में योजनाओं और लोगो के लाभ संबंधित जानकारी ली। विधायक अजय चंद्राकर सहित समस्त अतिधिजनों ने शासकीय योजनाओं से लाभान्वित विश्वकर्मा समाज राजमिस्त्री संघ, दर्जी, धोबी, कारपेंटर बढ़ाई मूर्तिकार, कुम्हार मूर्तिकार, कंडरा, खिलौने वाले और मछुआरा संघ का सम्मान किया।
आशीर्वाद से मैं इस पद पर इस मुकाम में हूं। उन्होंने पिछली भ्रष्टाचारी और गरीबों की योजनाओ का राजनीतिकरण करने वालो पर तंज कसते हुए कहा, कि जो लोग गरीबी उन्मूलन योजना और गरीबों के हक में डाका डालेंगे तो वो जीवन में कभी खुश नहीं रह सकेंगे। हितग्राहियों को सामग्री, चेक, ट्राइसाइकिल आदि वितरित किए गए। विकसित भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन सिन्हा त्रिलोक जैन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविकांत चंद्राकर ज्योति चंद्राकर, भानु चंद्राकर, आनंद यदु, हरख जैन, भूपेंद्र चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि कृष्णकान्त साहू रामस्वरूप साहू, कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र पुरी गोस्वामी, नोडल अधिकारी तहसीलदार मनोज भारद्वाज, सहित समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।