BREAKING

राष्ट्रीय खेल में मिली राजनादगांव को सफलता - विवेक मोनू भंडारी

Share:

राजनादगांव -राष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता 2023-24 देहरादून उत्तराखंड में संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम के कोच श्री बाबूराव जनबंधु श्री राणा अजयसिंह के दिशानिर्देश में राजनांदगांव जिला संघ से 21 वर्ष से कम आयु में 56 किलोग्राम वजन समूह में अनुज दमानी ने फाइटिंग सिस्टम में रजत पदक प्राप्त किया, जतिन राहुल ने 56 किलोग्राम में कांटेक्ट फाइटिंग में रजत पदक प्राप्त किया, पुरुष वर्ग में प्लस 94 वजन समूह में तरुण कुमार वरकडे ने रजत पदक प्राप्त किया। मास्टर्स में खेलते हुए श्री तेजस राहुल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

श्री भंडारी  विजेता खिलाड़ियों को मिली सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा जिले में जुजुत्सु खेल को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का मौहाल है, खेल के प्रति खिलाड़ियों को भविष्य में संभावनाए दिख रही है, निश्चित तौर पर अगर खिलाड़ियों को उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, जिससे और अधिक कुशलता से अपने अभ्यास के माध्यम से खेल को सुधार कर सकेंगे, जिससे आने वाले समय मे और अधिक पदक हमारे जिले को मिल पाने की संभावना होगी।

Share:

Popular News