रायपुर - राजनीतिक सूत्रों की माने तो इस बार राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस भाजपा दोनों राजनीतिक दलों से साहू समाज से प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है।

जिस प्रकार महासमुंद से कांग्रेस और भाजपा दोनों साहू समाज के प्रत्याशी उतारते हैं, उसी तरह इस बार भाजपा एवं कांग्रेस दोनो तरफ से राजनांदगांव लोकसभा से साहू समाज के प्रत्याशी होने की प्रबल संभावना है, क्योंकि पिछले चुनाव में भोलाराम साहू कांग्रेस के प्रत्याशी थे, जो भाजपा के संतोष पांडे को कड़ी टक्कर दिए थे।
राजनीतिक जानकारो के अनुसार राजनांदगांव लोकसभा में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुवे इस बार भी राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस के तरफ से खुज्जी से पूर्व विधायक श्रीमति छन्नी साहू का नाम प्रबलता से लिया जा रहा है, उसी प्रकार भाजपा के तरफ से गोपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला संगठन सह प्रभारी कोरबा एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत कबीरधाम एवं साहू समाज के अनेकों पदों पर प्रदेश पदाधिकारी रहे, संघ परिवार से भी जुड़े है, उनको भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है ऐसी प्रबल संभावना है।