March 01, 2024


लोकसभा चुनाव में रेखचन्द जैन को मिलीं बड़ी जवाबदारी, बस्तर लोकसभा में दो विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक बनाए गए।

जगदलपुर के साथ चित्रकोट के को-आर्डिनेटर का पीसीसी ने दिया जिम्मा।

जगदलपुर - पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सम्मिलित दो विधानसभा क्षेत्रों जगदलपुर तथा चित्रकोट का समन्वयक बनाया गया है। शुक्रवार को इस आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया है। श्री जैन को दो विधानसभा क्षेत्रों का को- आर्डिनेटर नियुक्त किए जाने का स्वागत उनके मित्रों, शुभचिंतको के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों ने भी किया है।

Advertisement

ज्ञात हो कि 2019 में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी श्री जैन ने अपने सहयोगियों के साथ डटकर प्रचार कर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालने में अहम भूमिका का निर्वहन किया था। वर्तमान में बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दीपक बैज सांसद हैं। श्री बैज पीसीसी अध्यक्ष भी हैं। चित्रकोट उनका गृह विधानसभा क्षेत्र भी है। ऐसे में श्री जैन को दो विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपने को महत्वपूर्ण निर्णय के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch