BREAKING

स्मृति स्पोर्ट्स वॉलीबॉल क्लब बिलासपुर के तत्वाधान में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन संपन्न।

Share:

बिलासपुर - स्मृति स्पोर्ट्स वॉलीबॉल क्लब राजकिशोर नगर बिलासपुर के तत्वाधान में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि बेलतरा विधानसभा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला, वार्ड 51 की पार्षद महोदया श्री मति संध्या तिवारी, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव आर के शर्मा, एसीसी सीमेंट कंपनी के एरिया इंचार्ज अखिलेश बघेल, रोहित पटेल,भाजपा युवा नेता जय वाधवानी, संजीव राव, विकास कुकरेजा, सुशील धर दीवान, पाटली पुत्र विकास समिति के अध्यक्ष डा धर्मेंद्र दास, डा शेखर चटर्जी,भागवत प्रसाद राठौर आनंद पाटनवार आदि थे।


उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मृति स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बंटी छाबड़ा ने किया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश 16 टीमों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार 11000/- की राशि बंटी छाबड़ा, द्वितीय पुरस्कार की राशि 7000/- डी के सिंह, तृतीय पुरस्कार की राशि 5000/- राकेश सिंह राठौर से एवम चमचमाती ट्राफी प्रथम, द्वितीय, तृतीय अन्य आकर्षण इनाम विजेता टीम को एसीसी कंपनी की ओर से दिया गया।


उक्त आयोजन में प्रथम पुरस्कार अंधियारखोर पंडरिया कवर्धा, द्वितीय शाइनिंग कल्ब भिलाई एवम तृतीय पुरस्कार भगत सिंह क्लब भिलाई ने प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक की भूमिका रमेश बहादुर, राजेश्वर सिंह, सुमित सिंह, आकाश सिंह, जयराम साहू, सूरज सिंह और स्कोरर सृष्टि शर्मा जी, गरिमा राव और स्मृति स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बंटी छाबड़ा,बीउपाध्यक्ष प्रमोद थवाईत, सचिव संजय जैन, कोषाध्यक्ष राकेश राठौर, विधि सलाहकार अभिषेक वर्मा, कोच शब्बीर कुरैशी, डी के सिंह, रमेश ओगरे, आशुतोष पाटनवार, आशीष जैसवाल, रामरतन वर्मा, गौरव ध्रुव, चंद्र प्रकाश सूर्यवंशी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Share:

Popular News