BREAKING

जैन थीम पर ड्राइंग कंपटीशन, बच्चों में धर्म की प्रभावना, संदेश भी।

Share:

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्टार न्यूज़ व ऑल आर्टिस्ट छत्तीसगढ़ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन कावा के संयुक्त तत्वाधान में यह स्पर्धा आयोजित की गई थी।

रायपुर - जैन थीम पर आधारित ड्राइंग कंपटीशन में 50 से भी ज्यादा बच्चों ने भागीदारी की और धर्म की प्रभावना करते हुए भगवान महावीर स्वामी, संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज, सत्कार्य की अनुमोदना, मोक्ष का द्वार, साधु साध्वी, रीति रिवाज, पालीताणा का फेमस जैन मंदिर, अमरकंटक का जैन मंदिर, मानव सेवा, जीव दया, सत्य, अहिंसा, अचौर्य, चरित्र, ज्ञान, अपरिग्रह, जैन दर्शन आदि विषयों पर आधारित ड्राइंग बनाई और समाज में धर्म की प्रभावना हो ऐसा संदेश प्रेषित किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्टार न्यूज़ व ऑल आर्टिस्ट छत्तीसगढ़ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन कावा के संयुक्त तत्वाधान में यह स्पर्धा आयोजित की गई थी, जिसकी प्रदर्शनी महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी रायपुर में लगाई गई। आयोजक तपेश जैन ने बताया कि पहली बार सभी बच्चों को आयोजन समिति ने प्रथम स्थान प्रदान किया है, और सभी को प्रमाणपत्र व उपहार प्रदान किया जाएगा। निशुल्क आयोजित स्पर्धा मे परंपरा अनुसार कंपटीशन के जजमेंट के लिए धमतरी लीनेस क्लब संकल्प की अध्यक्ष व कृति फाइन आर्ट अकादमी की संचालिका श्रीमती जानकी गुप्ता के साथ खुशी जैन ने ड्राइंग कंपटीशन का निर्णय बताया।

कंपटीशन में स्वराज अग्निहोत्री, आराध्या पारख, मुदित दुग्गल, धृति दुग्गल, लब्धि जैन, समर्थ चतुरमुथा, लब्धि डाकलिया, हर्तिका जैन, अपसना जैन, मानन्या डागा, तपस्या जैन, आर्यन कोचेटा, यति जैन, राशि जैन, गौरांश नाहटा, शौर्य चतुरमुथा, खेमराज डागा, भव्यता जैन, संयुक्ता जैन, गौरांश नाहटा, नमन गुलगुलिया, गर्वित गुलगुलिया, हिमांशी जैन, वैभव जैन, आदिति जैन, हेमंत विपुल जैन, चारवी गुलगुलिया, रचित गुलगुलिया, देवांश छाजेड़, सृष्टि बरडिया, निव्या गोलछा, दृष्टि टाटिया, तनिषा जैन, हार्दिक छाजेड़, दक्षिता बरडिया, पूरब टाटिया, निमित बरडिया, चार्विक बरडिया, लाली जैन, समकित राखेचा, प्रियांश जैन आदि ने ड्राइंग कंपटीशन में भाग लिया।

परंपरा के अनुसार तीन वर्गों में आयोजित कंपटीशन में 5 से 9 वर्ष वर्ग में गौरांश नाहटा प्रथम, हार्तिका जैन द्वितीय, यति जैन तीसरे स्थान पर रही। वहीं चार वर्षीय देवांश छाजेड़, पूरब टाटिया, समृद्धि बोहरा व दृष्टि टाटिया को स्पेशल जज अवार्ड घोषित किया गया है। 9 से 13 वर्ष की आयु वर्ग में संयुक्ता जैन प्रथम, खेमराज डागा द्वितीय, निव्या गोलछा तृतीय स्थान पर रही। 13 से 16 आयु वर्ग में आराध्या पारख प्रथम, भव्यता जैन द्वितीय, तपस्या जैन तीसरे स्थान पर रही। एग्जाम के दौरान बच्चों द्वारा किए गए इस प्रयास की अनुमोदना करते हुए तपेश जैन ने कहा कि इन बच्चों की प्रदर्शनी फिर से लगाई जाएगी और सभी को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए जाएंगे, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस स्पर्धा में जैन खबर छत्तीसगढ़ के आशीष जैन, 12 वर्षीय फोटोग्राफर तन्मय जैन श्वेता जैन व मनोज पारख का भी विशेष सहयोग रहा।

Share:

Popular News