BREAKING

किसान कल्याण यूनियन छत्तीसगढ़ का प्रथम बार राज्य स्तरीय जूम एप के माध्यम से वर्चुवल मीटिंग बैठक सम्पन्न हुआ।

Share:

रायपुर - आज दिनांक 05.03.2024 दिन मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे जूम एप के माध्यम से मीटिंग बैठक रखा गया था, जिसमें किसान कल्याण यूनियन एवम् किसान भाई बहनों के अथक प्रयास से पहली बार इतिहास में छत्तीसगढ़ राज्य में किसान कल्याण यूनियन का उदय हुआ है जिसमे आप सभी को इस संगठन के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं आशा ही नहीं विश्वास है कि आप सभी इस संगठन को मजबूती के साथ ऊंचाईयो पर ले जायेंगे इस प्रकार आज के इस मीटिंग बैठक में विशेष रूप से चर्चा परिचर्चा हुआ जिसमे आगमी किसान कल्याण यूनियन के द्वारा अलग अलग विषयों पर जिसमें प्रमुख रूप से पूरे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव के माध्यम से निर्वाचित किया जाएगा इनके साथ-साथ ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से सदस्यता लेना अनिवार्य रखा गया है साथ में परिचय पत्र प्राप्त करने के लिए सदस्यता रसीद अनिवार्य रहेगा इनके साथ-साथ संगठन के संविधान एवं उद्देश्यों को भली-भांति संचालित करेंगे एवं संगठन अनुशासन के लिए सर्वोपरि माना जाएगा साथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ,प्रमुख महासचिव ,प्रदेश अध्यक्ष, प्रमुख महासचिव ,जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष सहित महामंत्री परिचय पत्र में अपना अधिकार जमा कर अपने संगठन के लोगों को दे सकते हैं इस प्रकार आज के इस वर्चुअल मीटिंग में संगठन को लेकर विशेष चर्चा हुआ साथ में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जो योजना है लोकसभा चुनाव के बाद भारत एवम् राज्य सरकार की योजनाओं को संचालित किया जाना है साथ में जो पूर्व में सर्व संबंधित पैसा रुका हुआ था उसे पैसे को पूर्व के संगठन के द्वारा वसूली कर वापस दिलाया जाना है। इस पर विशेष चर्चा हुआ साथ में आज के इस वर्चुअल मीटिंग बैठक में सुकमा जिला, बीजापुर जिला, कोंडागांव जिला, मनेंद्रगढ़, कोरिया, जशपुर, जांजगीर-चंपा, शक्ति, खैरागढ़, राजनंदगांव, बेमेतरा, बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, रायगढ़ साथ में गरियाबंद एवं सारंगढ़ के सदस्यगण उपस्थित रहे।


आज के इस मीटिंग बैठक में विशेष कर यही सब बातों को लेकर चर्चा हुआ एवं आगामी राज्य स्तरीय रायपुर राजधानी में मार्च के किसी भी एक डेट में राज्य स्तरीय मीटिंग बैठक आहूत की जाएगी जिसमें प्रत्येक जिले से  दो लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है क्योंकि इस मीटिंग बैठक में दिल्ली से पशुपालन कृषि अंतर्गत ट्रेनिंग प्रशिक्षण जानकारी हेतु देने के लिए आ रहे हैं इसलिए इसमें प्रत्यक्ष  रूप से सभी जिलों से दो-दो लोगों का आना अनिवार्य रखा गया है आप सभी ने इस वर्चुअल मीटिंग में मीटिंग में अपना बहुमूल्य समय दिया इसके लिए किसान कल्याण यूनियन आप सब का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यापित करता है।

Share:

Popular News