दुर्ग - जैन गली निवासी श्री नारायणदास श्रीश्रीमाल के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी।श्री नारायणदास श्रीश्रीमाल के निधन के पश्चात पारिवारिक मित्र राहुल पाटनी के प्रयास पर पुत्र हुकुम श्रीश्रीमाल एवं श्रीश्रीमाल परिवार के सदस्यों ने नेत्रदान हेतु सहमति दी। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ हर्षिका जैन एवं नेत्र सहायक विवेक कसार ने हाईटेक हॉस्पिटल पहुँच कर कॉर्निया कलेक्ट किए।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, चेतन जैन, जितेंद्र हासवानी, सुरेश जैन, मोहित अग्रवाल, विकास जायसवाल, बंसी अग्रवाल पुरे समय उपस्थित रहे व् नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया।
श्री नारायणदास श्रीश्रीमाल के पुत्र ने कहा आज पिता की मृत्यु के बाद उनकी आँखों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी एवं उनके परिवार को पिता के नहीं रहने का दुःख है, किन्तु हमारे परिवार के मुखिया हमेशा समाज को व् हमें प्रेरणा देते रहेंगे। रितेश जैन ने कहा श्रीश्रीमाल परिवार के नेत्रदान से नेत्रदान प्रक्रीया को गति मिलेगी व् समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी और हमारी संस्था के अभियान को गति मिलेगी।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने श्री नारायणदास श्रीश्रीमाल को श्रद्धांजलि दी व श्रीश्रीमाल परिवार को साधुवाद दिया।
17 Aug 2026