रायपुर - रायपुर शहर में भगवान महावीर कल्याणक महोत्सव 15 दिवसीय प्रभात फेरी से प्रारंभ होगा, जिस संबंध में तैयारियों को लेकर शहर में 15 जोन बनाए गए है, जहां 6 अप्रैल से प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी होगी, जिसमे स्थानीय मंडल व निवासी भाग लेंगे, भगवान महावीर के मानवता, विश्व शांति, अहिंसा के संदेश को घर घर तक पहुंचना इस प्रभात फेरी का लक्ष्य है।
आज न्यू राजेंद्र नगर वर्धमान जैनमंदिर में प्रभात फेरी सहित स्थानीय कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई, जिसमे महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यछ अमित मुनोट, कार्यवाहक अध्यक्ष अमर बरलोटा सहित प्रभात फेरी के संयोजक साधुमार्गी समता युवा संघ के सिद्धार्थ डागा व वर्धमान नगर जैन श्री संघ के धरम बेगानी, विवेक डागा उपस्थित हुए।
महोत्सव समिति के प्रचार प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया की प्रभात फेरी 6 अप्रेल 2024 से 20 अप्रेल 2024 तक होगी।
17 Aug 2026